इंदौर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की श्री विजयनगर शाखा में संस्था बहनों के सहयोग से एक जरूरतमंद कन्या के विवाह में गृहस्थी का सभी आवश्यक सामान दिया गया। संस्था से जुड़ी कल्पना बंडी ने बताया कि सामान में बर्तन, साड़ियां, ज्वेलरी मिक्सर, कुकर जैसी सभी आवश्यक वस्तुएं जो जीवन की शुरुआत करने के लिए आवश्यक होती है दी गई।इसके अलावा 11 साड़ी,एक लहंगा,चांदी की बिछिया, चूड़ियां, पाटले के सेट,एक जोड़ गले का सेट पेंडल के सेट, तीन मोती की गले की मालाएं पेंडल सहित ,51 स्टील के बर्तनों का सेट, दिए गए।
संस्था की सदस्यों ने मिलकर उसकी गोद भराई की और आनंद और उल्लास से बन्ने, बन्नी गा कर उल्लास का माहौल बना दिया। इस अवसर पर संस्था के सभी केंद्रीय पदाधिकारियों और प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें शाखा अध्यक्ष माधुरी मालवी, सचिव अर्चना जैन, कोषाध्यक्ष अर्चना मेहता संपूर्ण कार्यकारिणी शाखा संरक्षक एवं मार्गदर्शक संतोष लोहाड़ीया और कल्पना बंडी आदि भी उपस्थित थे।
1 Comment