पुस्तक पर चर्चा भी की जाएगी
प्रसिद्ध लेखिका डॉ नीहार गीते की पुस्तक( कहानी संग्रह) पिया मेहंदी लिया द मोतीझील से का विमोचन एक मई को किया जाएगा। इसी पुस्तक पर चर्चा भी की जाएगी।
विमोचन के मुख्य अतिथि होंगे म.प्र साहित्य अकादमी, भोपाल के निदेशक डॉ विकास दवे, एवं अध्यक्षता करेंगे राष्ट्र कवि एवं इंदौर के पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन।
पुस्तक पर चर्चा करेंगी लेखिका डॉ किसलय पंचोली एवं डॉ शोभा जैन। सूत्रधार की भूमिका में होंगी के.के महाविद्यालय, इंदौर की प्रचार्या डॉ संगीता भारुका।
कार्यक्रम शाम पांच बजे एमिटी कॉलेज ( मेट्रो टॉवर) में आयोजित किया जाएगा।
भूमिका : डॉ मालती जोशी
” कहानियों में सुघड़ शिल्प व भावभीनी भावनाएं हैं”
पद्मश्री सहित एवं कई बड़े सम्मान प्राप्त प्रख्यात लेखिका डॉ मालती जोशी ने पुस्तक की भूमिका करते हुए लिखा -डॉ नीहार गीते की कहानियां पढ़ने का सुयोग प्राप्त हुआ। यशस्वी मां (डॉ कृष्णा अग्निहोत्री ) की सुयोग्य कन्या है वह। उनकी कहानियों में भी वही धार है, चिंतन और सामाजिक सरोकार भी। ये कहानियां अचेतन की कितनी गांठें खोलती चलती हैं।राजमहिषी में तलाकशुदा महिला की त्रासदी,गोल्डी आया रे में रोजस्थान की यात्रा का मनोहारी वर्णन, गरबा सूना है में अकेली संघर्षरत मां और बेटी की चिंता,करोना काल की त्रासदी भोगते युवा-प्रौढ़,पिया मेंहदी लगाए दो में आंतरिक उलझनों का ताना-बाना आदि ऐसी कई कहानियां हैं जिनमें सुघड़ शिल्प, सुंदर भाषा का प्रयोग व भावभीनी भावनाएं हैं।