इंदौर।लेखिका यशोधरा भटनागर के लघु कथा संग्रह एलबम पर आज चर्चा की जाएगी।

मातृभाषा उन्नयन संस्था द्वारा आयोजित  हिन्दी साहित्य समिति के शिवाजी सभागार में आज शाम चार बजे पुस्तक पर चर्चा करेंगी लघु कथाकार अंतरा करवड़े एवं लेखिका अदिति सिंह भदौरिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे म.प्र साहित्य अकादमी, भोपाल के निदेशक डॉ. विकास दवे एवं अध्यक्षता करेंगे क्षितिज साहित्यिक संस्था के अधयक्ष सतीश राठी।

सूत्रधार होंगी लेखिका प्रीति दुबे।

एलबम में हैं 45 लघुकथाओं का कोलाज

देवास की रहने वाली शिक्षिका एवं लेखिका डॉ. यशोधरा भटनागर ने बताया एलबम उनकी तीसरी पुस्तक है। रणबीर एवं तरंगिणी ( दोनों काव्य संग्रह) पहले आ चुके हैं। डॉ.भटनागर ने बताया पुस्तक अपना प्रकाशन, भोपाल से प्रकाशित हुई है। इसमें 45 लघुकथाएं हैं। पुस्तक की भूमिका सुप्रसिद्ध लेखिका कांता रॉय ने लिखी है।

डॉ.भटनागर को हाल ही में कला-मोहन भाषा, साहित्य एवं संगीत क्षेत्र द्वारा तरंगिणी पर  कलावती जमड़ा काव्य बीज प्रेरणा सम्मान दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *