67 कविताओं में नवाचार का प्रयोग
इंदौर। लेखिका एवं शिक्षिका माधुरी व्यास ‘ नवपमा ‘ की पहली पुस्तक चांद की गवाही का विमोचन आज ( 2 अप्रैल) किया जाएगा।
समारोह प्रीतमलाल दुआ सभागार में दोपहर एक बजे आयोजित किया जाएगा।
पुस्तक नई दिल्ली के शब्दाहुति प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई है।
पुस्तक में 67 कविताएं हैं एवं विशेष रूप से नवाचार का प्रयोग है इनमें। पुस्तक की भूमिका सदाशिव कौतुक ने लिखी है।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि होंगे कवि एवं प्रोफेसर डॉ. राजीव शर्मा, विशेष अतिथि होंगे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ . हरेराम वाजपेयी एवं डॉ . सदाशिव कौतुक।
पुस्तक की समीक्षा करेंगी लेखिका अदिति सिंह भदौरिया, कार्यक्रम की संयोजक हैं विचार प्रवाह मंच की अध्यक्ष सुषमा दुबे एवं संचालन करेंगी लेखिका प्रीति दुबे।
1 Comment