बसंतोत्सव एवं होली मिलन पर साहित्यिक आयोजन 20 मार्च को

इंदौर। म.प्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन की इंदौर इकाई का गठन किया गया है। अध्यक्ष डॉ. राजेश दीक्षित नीरव, सचिव महिमा वर्मा एवं सहसचिव संध्या रायचौधरी हैं। अन्य कार्यकारिणी सदस्य हैं अमिता नीरव, कपिल पंचोली, माधुरी व्यास ‘नवपमा’, मनीषा व्यास, पिंकी तिवारी, रश्मि चौधरी, जाहिद बेग।

अध्यक्ष डॉ. राजेश दीक्षित

       सचिव महिमा वर्मा

सचिव महिमा वर्मा ने बताया कि संस्था का पहला औपचारिक कार्यक्रम 20 मार्च रविवार को अभिनव कला समाज में शाम पांच बजे आयोजित किया जाएगा।बसन्तोत्सव एवं होली के सोल्लास आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे म.प्र साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पलाश सुरजन।अध्यक्षता डॉ. राजेश दीक्षित करेंगे। इस सारस्वत आयोजन में संस्था की जानकारी के साथ ही पदाधिकारियों का परिचय दिया जाएगा। इस अवसर पर  वागीश्वरी पुरस्कार प्राप्त इंदौर के साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।

अमिता नीरव उपन्यास माधवी की रचना प्रक्रिया बताएंगी

कार्यक्रम में उपन्यासकार डॉ.अमिता नीरव द्वारा उनके महाकाव्यात्मक औपन्यासिक कृति माधवी की रचना प्रक्रिया विवेचित की जाएगी। डॉ अमिता को उनके कहानी संग्रह ‘ तुम जो नदी बहती हो ’  के लिए 2020 का वागीश्वरी पुरस्कार दिया जा चुका है। इनकी साहित्यिक उपलब्धियां हैं ह्युमन डिग्निटी एंड ह्युमिलिएशन स्टडीज की ओर से बेकन ऑफ डिग्निटी अवार्ड,  आइसेक्ट प्रकाशन द्वारा भारत के हिन्दी कथाकारों पर 18 खंडों में प्रकाशित कथादेश संचयन में कहानी सम्मिलित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *