साझा बाल पुस्तक “फुहार”का ऑनलाइन लोकार्पण
इंदौर। राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था जलधारा द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर ऑनलाइन लघुकथा गोष्ठी का आयोजन किया गया।इसमें रचनाकारों ने जल संरक्षण,नदी हित,गंगा हित,प्रकृति,जल प्रदूषण रोकथाम एवं पर्यावरण हित आदि से सम्बंधित विषयों पर लघुकथाएं पढ़ीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मुकेश तिवारी एवं विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार नेहा जोशी मराठे थीं।संस्था की मध्यप्रदेश इकाई की इंदौर जिले की उपाध्यक्ष दीपिका पोद्दार ने बताया कि इस अवसर पर साझा बाल पुस्तक “फुहार” का ऑनलाइन लोकार्पण किया गया। पुस्तक में बाल कविता एवं बाल कहानियों के माध्यम से बच्चों में हिंदी भाषा के प्रति रोचकता बढ़ाने का प्रयास किया है।उन्होंने बताया कि “फुहार” पुस्तक अमेज़न में भी उपलब्ध है।
लघुकथा गोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों के रचनाकारों में मुकेश तिवारी,नेहा जोशी मराठे, शावर भकत”भवानी”,सरला मेहता, अमिता मराठे, उषा गुप्ता,ज्योति व्यास,रेनुका सिंह, कमल किशोर अग्रवाल, पुष्पलता सिंह, कुसुम जोशी,अभिलाषा विनय एवं बबिता कंसल द्वारा लघुकथा पाठ किया गया। कार्यक्रम संयोजन संस्था की मध्यप्रदेश इकाई की अध्यक्ष उषा गुप्ता ने किया। सरस्वती वंदना वरिष्ठ कवयित्री सरला मेहता ने प्रस्तुत की।।कार्यक्रम संचालन संस्था की मध्यप्रदेश इकाई की उपाध्यक्ष ज्योति व्यास ने किया। अध्यक्षता संस्था की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शावर भकत “भवानी” ने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी जल की महत्ता व जल की बर्बादी को रोजमर्रा की आदतों में सुधार लाकर सही मायने में जलहित के द्वारा देशहित की भावना को और सुदृढ़ करना चाहिए।
संस्था की उत्तरप्रदेश इकाई की सचिव रेनुका सिंह द्वारा रचनाकारों एवं अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष शावर भकत”भवानी”ने सफल समारोह के लिए बधाई दी।