साठ से ज्यादा रचनाकारों ने भाग लिया
विभिन्न शहरों के कवियों ने सुनाई कविता
देश भर से हर वर्ग के लोग एप से जुड़ रहे हैं
इंदौर। पिछले दिनों शो टैलेंट एप द्वारा आयोजित ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता में तीनों विजेता इंदौर के रहे। इसमें फर्स्ट प्राइज पिंकी तिवारी ने, सेकंड देवेन्द्र सिंह सिसोदिया और थर्ड प्राइज चाणक्षी जोशी ने जीता। प्रतियोगिता में साठ से ज्यादा रचनाकारों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में तीन मिनट का अपना वीडियो बनाकर एप में पार्टिसिपेट करना था।
विभिन्न शहरों के प्रतियोगियों ने भाग लिया
कविता प्रतियोगिता में इंदौर के अलावा देहरादून, नई दिल्ली, बंगलुरू,ग्वालियर, खंडवा, देवास, महू आदि स्थानों के रचनाकारों ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं।
इन्हें मिला पुरस्कार
पिंकी तिवारी ( प्रथम पुरस्कार)
लेखिका, अच्छी प्रस्तोता,जवाहर नवोदय विद्यालय एल्युमनी की सदस्य, कई साहित्यिक संस्थाओं में सदस्य।
देवेन्द्र सिंह सिसोदिया ( द्वितीय पुरस्कार)
भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल कार्यालय में राजभाषा अधिकारी,लेखक,स्तंभकार, विचार प्रवाह साहित्य मंच के महासचिव
चाणक्षी जोशी ( तृतीय पुरस्कार)
युवा कवियत्री, स्पष्ट एवं पुरजोर ढंग से प्रस्तुति में माहिर, इंदौर के जीएसआईटीएस कॉलेज में फॉर्मेसी की स्टूडेंट
निर्णायक ने कहा
साधना शर्मा
कविता प्रतियोगिता की निर्णायक साधना शर्मा ने निर्णय के संबंध में अपने वीडियो संदेश में कहा कि लगभग सभी रचनाकारों की कविताएं बहुत ही अच्छी एवं स्तरीय थीं। 60 से ज्यादा कवियों में से तीन का चयन करना काफी मुश्किल रहा। उन्होंने कहा पिंकी तिवारी ने गोपालदास नीरज की कविता छिप-छिप कर अश्रु बहाने वालो, बहुत सहज और सधे स्वर में सुनाई। ऐसा लगा मानो कविता उन्हीं के लिए बनी हो, देवेन्द्र सिंह सिसोदिया की मां पर कही कविता ने दिल को छू लिया। करुणा से परिपूर्ण उनकी कविता सभी को सुनना चाहिए, हर कोई अपनी मां के लिए यही भावनाएं रखता होगा, चाणक्षी जोशी की नारी शक्ति पर कविता बहुत दमदार थी इस युवा कवयित्री ने कविता के विषय को उसी अंदाज में प्रस्तुत किया।
इनकी कविताएं भी पसंद आईं
साधना शर्मा ने कुछ रचनाकारों का खासतौर पर जिक्र किया कि इनकी कविताएं भी टक्कर में थीं। जैसे यशोधरा भटनागर, अजय चौबे,अंजु निगम, माया कौल, ममता तिवारी, रश्मि चौधरी, अंजुल कंसल, जितेंद्र शिवहरे,राखी सावलानी,अर्चना मंडलोई,अनिल शर्मा, रमेश कटारिया, सुरेंद्र सिंह।
शो टैलेंट एप के बारे में
यह मोबाइल एप इस तरह से डेवलप किया गया है कि एक बार अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर( play store) या एप स्टोर ( app store) से डाउनलोड और साइन अप करने के बाद इसकी सभी तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर इनाम जीते जा सकते हैं। इस एप में सिंगिंग, पेंटिंग,साहित्य, फोटोग्राफी, डांसिंग, हास्य, कुकिंग, फिटनेस, ब्यूटी, बच्चों,युवाओं की एक्टीविटीज आदि की ढेरों प्रतियोगिताएं प्रतिदन चलती हैं। एप पर इन दिनों गाने की चल रही सदाबहार फिल्मी गीत-2 (ऑडियो), सिंग योर रियल वॉयस( वीडयो) में पार्टिसिपेंट्स की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके अलावा खुशनुमा यादें, अनमोल संदेश,होली पर कहें मन की बात किसी भी विधा में, फनी वीडियो आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अभी भी अवसर हैं।