इंदौर। दैनिक विनय उजाला राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में इंदौर की लेखिका अवनि साहित्य समूह की मीना गोदरे को सम्मानित किया गया।
जाल सभागृह में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जल संसाधन विभाग तुलसी सिलावट, नीति उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह, एवं विधायक महेंद्र हार्डिया ने उन्हें सम्मानित किया।मीना गोदरे को यह सम्मान उनकी समग्र व्यक्तित्व कृतित्व एवं साहित्य उपलब्धियों के लिए दिया गया। उनके अतिरिक्त राज्य स्तरीय साहित्य के क्षेत्र में मध्य प्रदेश के तीन अन्य साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया। अपने सम्मान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक विनय मिश्रा एवं विनय उजाला टीम का आभार व्यक्त किया एवं उनकी निष्पक्षता पारदर्शिता और सूक्ष्मपरख दृष्टि को नमन किया ।
अवनि समूह के अनिल ओझा ने मीना गोदरे को साहित्यकार श्रेणी में सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि सम्पूर्ण अवनि समूह के लिए अत्यंत गौरव की बात है। हम सब आपको प्राप्त इस सम्मान से हर्षित एवं गर्वित हैं।